विधायक नौगांव सादात द्वारा मन की बात कार्यक्रम व सदस्यता अभियान

समर इंडिया भरत सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की मन की बात के 83 वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस मौके पर नौगावां सादात विधायक श्रीमती संगीता चेतन चौहान ने बूथ संख्या 297 गांव अवलपुर मे ग्रामीणों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुना साथ ही सदस्यता अभियान में 70 से अधिक सदस्य बनाए गए।
विधायक ने कहा कि जितना काम भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने किया है उतना काम आज तक किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार सभी वर्ग के उत्थान के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। भाजपा राजनैतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दल है। हमारा लक्ष्य सत्ता के जरिए आमजन की सेवा करना है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने साहस व दृढ़ इच्छा से मजबूती के साथ जंग लड़ा। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करते रहे। जरूरत का समान लोगों तक पहुंचाने का काम किया। संगीता चेतन चौहान जी ने कहा कि चुनाव के समय किए एक एक वादे को पूर्ण करने का क्रम जारी है । क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सभी वर्ग का बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है, सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत कदम उठाए हैं। जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास, सुरक्षा, रोजगार, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं, व्यापारी, उद्यमियों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। आज जनता के भारी समर्थन के चलते भाजपा विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यों व कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बन गई है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामनिवास गोला दिनेश चौहान अमित चंद प्रजापति राम अवतार सैनी डॉ वीरेंद्र सैनी करतार सिंह सैनी राजपाल सिंह कल्लू सिंह मलखान सिंह राकेश कुमार नितिन कुमार ऊषा रानी उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे