उत्तर प्रदेश

अजंता होटल का नक्शा लेने पहुंची पुलिस,जिस्मफरोशी का चलता था धंधा, पांच महिलाओं सहित दस लोगो को पुलिस ने लिया था हिरासत मे

अजंता होटल का नक्शा लेने पहुंची पुलिस,जिस्मफरोशी का चलता था धंधा, पांच महिलाओं सहित दस लोगो को पुलिस ने लिया था हिरासत मे

जयकिशन सैनी

बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर मौजूद होटल अजंता में जिस्मफरोशी का कारोबार का खुलासा होने के बाद बुधवार को चौथे दिन पुलिस ने सील होटल को खुलवाया। वहीं इसके बाद होटल के उन कमरों का मुआयना कर नक्शा-नजरी तैयार किया, जिनमें कपल्स मिले थे। इसके बाद टीम ने पुन: होटल में ताले डलवा दिए।
अजंता होटल में चार दिन पहले पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड की तो सामने आया कि वहां जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था। पांच कपल्स पुलिस ने हिरासत में लिए। जबकि होटल के मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता निवासी शिवपुरम थाना कोतवाली व मालिक सुभाष दुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सुधीर को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं सुभाष दुआ निजी अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है, क्योंकि वह बीमार है।
इस मामले में पुलिस काफी तेजी से तफ्तीश कर रही है।

सीओ उझानी शक्ति सिंह ने प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस व पुलिस टीम के साथ होटल के ताले खुलवाए और वहां नक्शा तैयार किया। यह भी भांपा गया कि किन कंडीशंस में कमरा मिलता था और किराया कितना होता था। जबकि इसके बाद पुलिस लौट आई।
अजंता होटल के अलावा शहर में कई होटलों में यह कारोबार चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद अन्य कारोबारियों में खलबली मची हुई है। पिछले दिनों शहबाजपुर तिराहे के पास स्थित फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे होटल में भी यही खेल उजागर हुआ था। तब भी पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper