उत्तर प्रदेशआपराध
पुलिस टीम पर हमला करने बाले 24 हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल, शेष हमलावरों की तलाश जारी,
पकड़े गए हमलावरों में तीन नामजद सहित 21 हमलावर शामिल है।

पुलिस टीम पर हमला करने बाले 24 हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल, शेष हमलावरों की तलाश जारी,
जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
बदायूँ। ककराला कस्बे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 24 और हमलावरों को जेल भेजा गया है, इनमें तीन नामजद हमलावर शामिल हैं, जबकि 21 हमलावर चिह्नित कर पकड़े गए। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर है। लगातार धरपकड़ अभियान चल रहा है। अलापुर पुलिस ने शुक्रवार रात से ही हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। छह हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया था। कल रविवार को 24 हमलावर और पकड़कर जेल भेज गए। इनमें तीन नामजद और 21 अन्य शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आदिल, आसिफ, अमन, अरसलान, फैजाव खान, बिलाल, ओसाव आलम, अजीव, फरियाज खान, फुरकान खान, भूरा, नदीम, नुरुल, बाबू, मुनीर, फिरोज, मुनीर, इंतजार, सबाबुल, नाजिम, मुसीर, फैजान, जर्रार, मुन्नजर आदि को जेल भेजा गया है।