उत्तर प्रदेश

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना अनुमति के बन रहे धर्मस्थल पर चलवाया बुलडोजर, पुलिस ने कई राजमिस्त्री-मजदूर भी पकड़े

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना अनुमति के बन रहे धर्मस्थल पर चलवाया बुलडोजर, पुलिस ने कई राजमिस्त्री-मजदूर भी पकड़े

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया पैगंबरपुर में चोरी छिपे एक धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उस पर बुलडोजर चलवा दिया। कई राजमिस्त्री और मजदूरों को पकड़ लिया। निर्माण कराने वाले ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया है। गांव गढ़िया पैगंबरपुर में फर्रुखाबाद जिले का एक व्यक्ति काफी समय से रह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी ने अपने समुदाय के लोगों को एकत्र करके चोरी छिपे कमेटी बना ली। फिर उनसे चंदा करके गांव में एक धर्मस्थल का निर्माण शुरू करा दिया। शनिवार रात वहां तेजी से काम चल रहा था। कई राजमिस्त्री लगे थे और मजदूर काम कर रहे थे। संबंधित समुदाय के लोग भी लगे थे।

चोरी छिपे करा रहा था निर्माण:- ग्रामीणों ने यह देखकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने काम करने वाले राजमिस्त्री और कई मजदूरों को पकड़ लिया। वहां मिला सामान जब्त कर लिया गया। मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी। वह चोरी छिपे धर्मस्थल का निर्माण करा रहे थे। इस पर फर्रुखाबाद के व्यक्ति को बुलाया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि यह उसकी गलती है। अब वह ऐसा काम नहीं करेगा। उसने पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया है। राजमिस्त्री और मजदूरों को थाने लाया गया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि गढ़िया पैगंबरपुर में चोरी छिपे एक धर्मस्थल बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां निर्माण ढहा दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + three =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper