नई दिल्ली। नौ एयर बेस नष्ट होने के बाद Pakistan को अहसास हुआ कि भारत का इरादा कितना गंभीर है। भारत की सैन्य कार्रवाई से सहमे पाकिस्तान ने इसके बाद ही संघर्ष खत्म करने और शांति बहाल करने की गुहार लगाई।
Pakistan PM Shahbaz Sharif ने फिर दी गीदड़भभकी, भारत पर ही लगाया युद्ध थोपने का आरोप
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं थी। वास्तव में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन करके बताया कि भारतीय मिसाइलों से हमला किए जाने के बाद Pakistan को संदेश मिल गया है। यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को कमजोर करती है कि अमेरिकी मध्यस्थता से शांति आई है।
भारत Pakistan के बीच सीजफायर में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं
अधिकारियों ने कहा कि वैसे भी ट्रंप अतिशयोक्ति के आदी हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी और इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।
भारत ने वायु रक्षा प्रणालियों से लेकर रडार ठिकानों और पाकिस्तानी सेना के कमान सेंटरों तक आठ प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सटीक हमले किए। इससे इस्लामाबाद को नई दिल्ली से शत्रुता समाप्त करने का आग्रह करने पर मजबूर होना पड़ा।
Pakistan ने की 26 जगहों पर हमले करने की कोशिश
नौ और 10 मई की रात को उधमपुर, पठानकोट और आदमपुर में वायु सेना स्टेशनों सहित 26 भारतीय ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की। भारतीय सशस्त्र बलों ने शनिवार सुबह रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया।
पसरूर और सियालकोट विमानन बेस में रडार ठिकानों को भी सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों पर भारत के हमलों के बाद Pakistan ने शत्रुता समाप्त करने का अनुरोध किया और उसके डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष को फोन किया।

