तेज हवा और कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से धान, उड़द, गोभी की फसल हुई बर्बाद
तेज हवा और कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से धान, उड़द, गोभी की फसल हुई बर्बाद
तेज हवा और कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से धान, उड़द, गोभी की फसल हुई बर्बाद
समर इंडिया के लिए भरत सिंह की रिपोर्ट
अमरोहा में हो रही लगातार बारिश व तेज हवा से धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलें खेतों में बिछ गई है। जिले में तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम शुक्रवार को बदला था और बादल छा गए थे। शनिवार की सुबह से जारी बारिश से किसानों के खेतों मे पानी भर गया है। कृषि वैज्ञानिक और अधिकारियों का कहना है कि इस समय बारिश होने से जहां धान की फसल खराब हुई है। वहीं कुछ कट चुकी धान की फसल पानी में डूब गई है।
वहीं दूसरी ओर अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। इस समय पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि सब्जी की लगाई गई पौध खराब हो गई है। लाही व आलू की फसल की तैयारी कर रहे किसानों का काम प्रभावित हो गया है।बारिश के साथ हवा से धान के खेत में ही गिर गए है जब तक धान की फसल नहीं सूखेगी तब तक उसे काटा नहीं जा सकता। फसल पकी होने के कारण गीला होने पर चावल का दाना भी खराब हो जाता है।
वहीं दलहन की फसल पर भी फूल आया हुआ है। बारिश से फूल के गलने का खतरा बना हुआ है। यदि फूल गल जाता है तो फली नहीं आएगी। इससे दलहन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो सकती है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय सरसों की बुवाई का था, लेकिन बारिश से फसल की कटाई नहीं होने के कारण खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। वही किसान अरुण कुमार ने बताया कि सरसों की बुवाई लेट ही रही है। बेमौसम बारिश से किसानों ने भारी नुकसान की बात कही है।