Trending News

मूसलाधार बरसात के कारण धान की फसल जलमग्न।किसानों को भारी नुकसान।

मूसलाधार बरसात के कारण धान की फसल जलमग्न।किसानों को भारी नुकसान।

*मूसलाधार बरसात के कारण धान की फसल जलमग्न।किसानों को भारी नुकसान।

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव संवाददाता।

ऊंचागांव। क्षेत्र में लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण गन्ने की फसल को छोड़कर कई अन्य फसलों को भारी नुकसान है।बारिश से धान की पकी पकाई फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। तो कहीं लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। शनिवार से लगातार हो रही बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

IMG 20221009 WA0056

 

पीड़ित किसानों के अनुसार क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश व तेज हवा के कारण से लगभग अस्सी से नब्बे प्रतिशत धान व उड़द की फसल को भारी नुकसान हुआ।धान की अधिकांश फसल जलमग्न हो गई है। है। किसानों की मेहनत पर एक बार फिर से कुदरत ने पानी फेर दिया है। खेतों में पानी के सिवाय कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश किसानों की फसलों के लिए मुसीबत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ जा रही है। धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस समय क्षेत्र में धान की फसल व उड़द की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। लगातार तेज बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया व फसलें पानी में डूब गई हैं जहां पीड़ित किसानों ने सरकार से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई है। सभी जगह धान के खेत में पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी के वजह से सभी खेत तालाब में तब्दील हो चुके हैं।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper