Uttar Pradesh

भाजपा सहसवान मंडल अध्यक्ष सहित 5 लोगों के विरुद्ध  धोखाधड़ी करके भूमि बेचने के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज।

पुलिस जांच में जुटी आरोपी फरार- 

भाजपा सहसवान मंडल अध्यक्ष सहित 5 लोगों के विरुद्ध  धोखाधड़ी करके भूमि बेचने के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज।

पुलिस जांच में जुटी आरोपी फरार-

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

सहसवान। भाजपा सहसवान मंडल अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के 5 लोगों के साथ 15 वर्ष पूर्व बेची गई भूमि को पुनः धोखाधड़ी करके भूमि का बैनामा कराए जाने के मामले पर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 1 माह पूर्व की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर थाना कोतवाली में भाजपा सहसवान मंडल अध्यक्ष सहित 5 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करके भूमि बेचने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है इससे पूर्व भी भाजपा मंडल अध्यक्ष कई मामलों में चर्चित रहा है। जिसके कई वीडियो भी वायरल हुए हैंI

सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सर खालसा निवासी शांति देवी पत्नी छोटेलाल के बहनोई जो ग्राम बिहारीपुर में रहते हैं। वह लगभग ढाई वर्ष पूर्व घर आए तथा कहा कि वह ग्राम परसोना में एक किसान की 8:45 बीघा भूमि एक लाख रुपए प्रति बीघा के रेट के हिसाब से सस्ती दिला देंगे जिनकी बातों में आकर प्रार्थिनी ने उपरोक्त भूमि का सौदा कर लिया सौदा के उपरांत ब्याने के रूप में 165000 भाजपा मंडल अध्यक्ष सहसवान देव सिंह यादव पुत्र रामफल जो ग्राम परसोना के निवासी हैं उनके कहने पर उपरोक्त बयाने की रकम उन्हीं को दे दी जाने की समय अमन पुत्र महेश उनका बहनोई शेर सिंह पुत्र खूबचंद निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना मुजरिया रामदास पुत्र नौबत राम कृपाल पुत्र रामगुलाम जिसकी भूमि का सौदा किया गया था उसके समक्ष रुपए का लेनदेन हुआ।

ब्याने के पश्चात उपरोक्त लोगों ने कहा कि वह माह सितंबर वर्ष 2020 में भूमि स्वामी कृपाल पुत्र रामगुलाम से बैनामा करा देंगे जिसके उपरांत उपरोक्त लोग कचहरी कैंपस में सजातीय एक अधिवक्ता के पास भी पहुंचे तथा भूमि की पड़ताल करने को कहा जिस पर उपरोक्त अधिवक्ता ने आरोप है शांति देवी से कहा कि की उपरोक्त भूमि पाक साफ है इस पर किसी प्रकार का कोई लेन-देन किसी का भी कोई कब्जा नहीं है जिनकी बातों में आकर उपरोक्त लोगों ने भूमि स्वामी कृपाल पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम परसोना थाना कोतवाली सहसवान से लॉकडाउन के समय 24 सितंबर वर्ष 2020 को बैनामा करा दिया।

बैनामा के उपरांत मंडल अध्यक्ष भाजपा ब्लॉक सहसवान ने आश्वासन दिया कि वह उपरोक्त भूमि का दाखिल खारिज करा कर देंगे उस समय के पश्चात जब भूमि का दाखिल खारिज नहीं हुआ तो मंडल अध्यक्ष भाजपा देव सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कुछ समय के बाद मैं स्वयं दाखिल खारिज करा दूंगा इसके बावजूद भी जब दाखिल खारिज नहीं हुआ और हमने जब उपरोक्त भूमि से संबंधित लोकवाणी से इंतखाब निकलवाया तो पता चला कि उपरोक्त भूमि स्वामी कृपाल पुत्र रामगुलाम 3 नवंबर वर्ष 2008 को दीपक पुत्र गण सत्यवीर सिंह निवासी मड़ैया तहसील गोविंदपुरम जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के नाम भूमि का बैनामा हो चुका है तथा  उनका दाखिल खारिज  होने के साथ ही  उपरोक्त भूमि पर भूमि स्वामी दीपक का कब्जा है उपरोक्त लोगों ने 8:45 बीघा भूमि के नाम पर नो लाख पैंतीस हजार रुपए की रकम धोखाधड़ी से हड़प ली हैI

पीड़िता कांति देवी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के लिए 16 मार्च वर्ष 2023 को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराते हुए धोखाधड़ी करके ₹935000 की रकम हड़पने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमन पुत्र महेश शेर सिंह पुत्र खूबचंद निवासी गण ग्राम बिहारीपुर थाना मुजरिया सहसवान भाजपा मंडल अध्यक्ष देव सिंह यादव पुत्र राम फल रामदास पुत्र नौबत राम भूमि स्वामी कृपाल पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम परसोना थाना कोतवाली सहसवान उपरोक्त थाना कोतवाली सहसवान में अपराध संख्या 210 भारतीय दंड संविधान 1860 की धारा 420 मैं नामजद रिपोर्ट हुई है पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी भूमिगत हो गए हैं I

इससे पूर्व भी सहसवान भाजपा मंडल अध्यक्ष कई मामलों में चर्चा का विषय रहे हैं पैसों के लेनदेन को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए हैं उनके द्वारा उत्पीड़न किए गए लोगों द्धारा की गई शिकायतों को पूर्व में अधिकारियों द्धारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया सहसवान भाजपा मंडल अध्यक्ष देव सिंह यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद लिखी गई रिपोर्ट नगर एवं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button