उत्तर प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को देख खोया व्यापारी मण्डी छोड़कर भागे, 75 किलो खोया टीम ने किया नष्ट।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को देख खोया व्यापारी मण्डी छोड़कर भागे, 75 किलो खोया टीम ने किया नष्ट।

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूँआयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी दातागंज के नेतृत्व में, सहायक आयुक्त, (खाद्य)-मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सभी खोया व्यापारी मण्डी छोड़कर भाग गये। लगभग 75 किलो खोया जब्त कर नष्ट करा दिया गया।
उसके पश्चात उपजिलाधिकारी सदर, के नेतृत्व में बदायूँ शहर के रजी चौक पर पहलवान खोया वाले के यहाँ से खोया का नमूना, राजकुमार के यहाँ से लौंज का नमूना, श्रीराम एजेन्सी से दही का नमूना संग्रहित किया गया, गोपी चौक से जय प्रकाश मिष्ठान भण्डार से मिश्रित दूध और खोया का नमूना, सीताराम मिष्ठान भण्डार से मिश्रित दूध और खोया का नमूना, गोपी मिष्ठान भण्डार से बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सतेन्द्र सिंह तोमर, चन्द्रविजय सिंह, राजीव कुमार, देवकान्त, शहाबुद्दीन दोस्त, भूपेन्द्र सिंह, शम्भू दयाल, एतीस कुमार, वेदप्रकाश शामिल रहे। उपरोक्त कार्यवाही दीपावली तक जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper