Nitish Kumar : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। इस इफ्तार पार्टी में राज्यपाल समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है।
भाजपा नेता ने नितीश के न्योते को ठुकराया
वहीँ दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार की ओर से भाजपा नेताओं को भी इफ्तार की पार्टी का न्योता दिया गया है। हालांकि, भाजपा ने इफ्तार की पार्टी में जाने से साफ मना कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है। बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार दंगों में जल रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है।

9 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
आपको बताते चले कि रमजान महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के दो दिन बाद ही यानी 9 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद की ओर से भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राजद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।
ये भी पढ़े – PM Kisanup board result 2022
इतना ही नहीं बता दें कि रामनवमी पर बिहार सासाराम और नालंदा के कई इलाकों में हिंसा हुई। इस हिंसा को लेकर भाजपा महागठबंधन की सरकार पर हमलावर है। ऐसे में नीतीश कुमार का इफ्तार पार्टी देना चर्चा का विषय बन गया।
नीतीश ने बीजेपी को हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार
रामनवमी पर दो जगह दंगे को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था कि दोनों जगह कुछ लोगों ने जानबूझ कर गड़बड़ किया. इसलिए ऐसे हालात बने. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले बहुत झंझट होता था, हमारे आने के बाद यह सब खत्म हुआ. उन्होंने कहा था, अमित शाह को सासाराम जाना था इसलिए घटना करवाई गई.