Trending Newsआपराध

Nikki Yadav murder case : साहिल गहलोत को पुलिस ने लिया अदालत के आदेश पर 5 दिनों की रिमांड पर

Nikki Yadav murder case: Police took Sahil Gehlot on remand for 5 days on court's order

हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि दिल्ली में निक्की यादव हत्याकांड के आरोपी साहिल गहलोत को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली की एक अदालत ने साहिल गहलोत को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

5 दिनों की पुलिस रिमांड पर

वहीँ दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान साहिल गहलोत अदालत में मौजूद था। साहिल पर अपनी प्रेमिका निक्की यादव की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि हत्या करने के बाद उसने शव को एक फ्रिज में रख दिया था। न्यूज एजेंसी ‘ANI’ ने बताया है कि आरोपी साहिल गहलोत को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कल गिरफ्तार किया था। अदालत में साहिल मौजूद था और उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आपको बताते चले कि पिछले दिनों चर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाल की ही तरह अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाले साहिल गहलोत को मौत की सजा दिए जाने की मांग भी उठी है। निक्की यादव के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने साहिल के लिए मौत की सजा की गुहार भी लगाई है। निक्की यादव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यहाँ होगा पोस्मार्टम

वहीँ दूसरी ओर निक्की के पिता सुनील यादव ने बताया कि उनकी बेटी का शव दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसलिए इसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि उनलोगों ने हमें कुछ नहीं बताया। हमें सिर्फ डेड बॉडी दिखाई गई कि यह उनकी बेटी का शव है।

निक्की और साहिल की लव स्टोरी

इतना ही नहीं आपको ये भी बतादे कि निक्की और साहिल की लव स्टोरी का द एंड बेहद ही भयानक मोड़ पर हुआ। झज्जर की रहने वाली निक्की यादव, साहिल को काफी पहले से जानती थी। दोनों के बीच बस में सफर के दौरान दोस्ती हुई थी और फिर उनके बीच प्यार पनपा था। दोनों कई दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बताया जाता है कि निक्की से साहिल ने शादी का वादा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper