उत्तर प्रदेश

पुलिस जांच में आया नया मोड़ – महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी किशोर की हत्या, जांच जारी

20 फरवरी की शाम दिसौलीगंज निवासी 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र की एक महिला के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

(MURDER) पुलिस जांच में आया नया मोड़ – महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी किशोर की हत्या, जांच जारी

बिसौली। दिसौलीगंज में हुई किशोर की हत्या महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। किशोर से पहले महिला से मिलने उसका प्रेमी आया था। आमना-सामना होने पर दोनों में मारपीट हुई। इस दौरान प्रेमी ने किशोर को जमीन पर गिरा लिया और फिर दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

20 फरवरी की शाम दिसौलीगंज निवासी 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र की एक महिला के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया था। बाद में महिला का प्रेमी भी पकड़ा गया। अब तक की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि महिला के कई लोगों से अवैध संबंध थे।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन से गांव में एक नौटंकी चल रही थी। इसमें काम करने वाले युवक से भी महिला के अवैध संबंध हो गए थे। 20 फरवरी को वह युवक महिला से मिलने पहुंचा था। वह महिला के साथ कमरे में था। तभी किशोर भी वहां पहुंच गया लेकिन उन्हें साथ देखकर वह बाहर निकल आया।
युवक के बाहर जाने पर किशोर दोबारा महिला के पास पहुंचा था। उसे देखकर महिला का वह प्रेमी भी आ गया था। उसकी किशोर से महिला को लेकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान प्रेमी ने किशोर को जमीन पर गिरा लिया। सीने पर प्रेमी बैठ गया और महिला ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अपराध निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ और चीजें स्पष्ट होने को रह गईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper