बदायूँ में नगरपालिका ने 12 बरात घरों को जारी कराया वसूली का नोटिस-
नगर पालिका प्रशासन ने टैक्स बसूल करने की बढ़ाई रफ्तार,
बदायूँ में नगरपालिका ने 12 बरात घरों को जारी कराया वसूली का नोटिस-
नगर पालिका प्रशासन ने टैक्स बसूल करने की बढ़ाई रफ्तार,
बदायूँ। आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर पालिका प्रशासन अपनी आय बढ़ाने को कवायद कर रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने टैक्स बसूल करने की रफ्तार को बढ़ा दिया है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में संचालित किये जा रहे 12 बरातघरों के स्वामियों को नोटिस जारी किये है। इन बरातघरों के स्वामियों पर पालिका के करों का 18 लाख की देनदारी बकाया चल रही है।
नगर पालिका ने पर रिटार्यड कर्मचारियों और मृतक आश्रितों के करोड़ों के बकाये की देनदारी है। वहीं नगर पालिका प्रशासन को हाईकोर्ट से कर्मचारियों के पैसे का भुगतान करने का आदेश आ चुका है। आदेश मिलने के बाद से ही नगर पालिका प्रशासन पालिका के करों की बसूली को लगातार नोटिस जारी कर रहा है। जिससे जल्द से जल्द कर्मचारियों के पैसे का भुगतान किया जा सके। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में संचालित 12 बरातघरों के स्वामियों को नोटिस जारी किया है। नगर पालिका का इन बरातघर के स्वामियों पर 18 लाख रूपये की बकाया निकल रही है। पालिका ईओ डा. दीप कुमार ने बताया बकाये की बसूली के लिये नोटिस जारी किया है अगर इन बरातघरों के स्वामियों ने जल्द भुगतान नही किया तो आरसी जारी कर बसूली की जायेगी।