Trending News

किशोरी की बरामदगी के लिए मुम्बई पुलिस ने बिसौली कोतबाली इलाके में दी दबिश, आरोपी युवक मौके से फरार

किशोरी की बरामदगी के लिए मुम्बई पुलिस ने बिसौली कोतबाली इलाके में दी दबिश, आरोपी युवक मौके से फरार

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूं। मुंबई पुलिस ने रविवार को एक किशोरी की तलाश में बिसौली में दबिश दी लेकिन उससे पहले आरोपी भाग गया। अभी किशोरी का भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। रविवार दोपहर बिसौली पहुंची मुंबई पुलिस ने कोतवाली में आमद कराई। मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि देवनार थाने में एक किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उसकी बिसौली कस्बे के एक युवक से मोबाइल पर लगातार बात हो रही थी। संभवत: बिसौली का युवक उसे लेकर आया है। इस पर मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कस्बे के कई मोहल्लों में दबिश दी लेकिन उससे पहले आरोपी मौके से भाग गया।

किशोरी भी आरोपी के घर पर नहीं मिली। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोरी को लेकर आया है। इस पर पुलिस उसे तलाश कर रही है। देर रात तक आरोपी युवक और किशोरी की तलाश चलती रही लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मुंबई पुलिस आई है। देवनार थाने में एक किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके आधार पर आरोपी और किशोरी को तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button