उत्तर प्रदेश

बदायूं से रहा मुलायम सिंह का गहरा नाता, यहां से लड़ा था चुनाव, उनके निधन से हर कोई दुखी,

बदायूं से रहा मुलायम सिंह का गहरा नाता, यहां से लड़ा था चुनाव, उनके निधन से हर कोई दुखी,

जयकिशन सैनी (ब्यूरो चीफ)

बदायूँ। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बदायूं से गहरा नाता रहा है। जब संभल की गुन्नौर विधानसभा सीट बदायूं जिले में थी, तब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था इसके अलावा सहसवान से भी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस लीं। देश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए लोग दुआएं मांग रहे थे। अपने जीवन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बदायूं से गहरा नाता रहा जब संभल की गुन्नौर विधानसभा सीट बदायूं जिले में थी, तब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था इसके अलावा सहसवान से भी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े। सपा सरकार के दौरान 20 दिसंबर 2013 को वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में आए थे और मुख्य अतिथि के तौर पर शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया था। उस वक्त उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद थे। उन्होंने कभी बदायूं जिले को नहीं छोड़ा। बदायूं जिले से उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य जुड़ा रहा। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आखिरी बार बदायूं आए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper