Uttar Pradesh

शिक्षा राज्य मंत्री ने स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

शिक्षा राज्य मंत्री ने स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन की शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती व अन्य अधिकारियों के साथ स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।4ec27b67 e79d 4b14 aef2 5b1c7be9d3f3आज शनिवार को ब्लॉक परिसर वजीरगंज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करेगे कि अपने बच्चो का नामांकन कराये तथा उन्हें स्कूल भेजें। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी को शिक्षा मिले। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाकर इस अभियान को सफल बनाये। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत राज्यमंत्री ने कहा कि हम सबको सफाई पर विशेष ध्यान देकर इसे सफल बनाना है।

राज्यमंत्री ने कहा कि कायाकल्प से स्कूलों की व्यवस्था बदली हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार हुआ है। सभी स्कूलो में किताबे पहुंच गयी है। डी.बी.टी. के माध्यम से अप्रैल माह में स्कूल ड्रेस, बैग, जूता, मोजा का पैसा अभिभावको के खाते में पहुंच जायेगा। स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कार्य कराया गया है। दस्तक अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागो के सहयोग से सफल बनाने हेतु टीम भावना के साथ कार्य किया जा रहा है।

राज्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूक रैली ब्लाक वजीरगंज परिसर से प्रारम्भ होकर आवंला तिराहे होते हुए धुबिया ताल के रास्ते से होते हुए होली चौक से मुख्य बाज़ार होते हुए वापस ब्लाक वजीरगंज परिसर पर समाप्त हुई रैली के माध्यम से जन मानस को संचारी रोगों से रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के बारे में बताया गया जैसे कि कहीं भी जल भराव न होने दें, पानी ठहरेगा जहां बीमारी फेलेगी वहां, हर रविवार मच्छर पर वार, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन 01.04.2023 से 30.04.2023 तक एवं दस्तक अभियान का आयोजन दिनांक 17.04.2023 से 30.04.2023 तक किया जाएगा, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत, कृषि विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण आदि विभाग अभियान की सफलता हेतु प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, एएनएम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गुडडो देवी, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0प्रवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button