Trending News

मौसम विभाग अपडेट : दिल्ली में हो सकती है 3 दिन बाद राहत की बारिश

Meteorological Department update: There may be relief rain in Delhi after 3 days

बढ़ती गर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि मौसम विभाग ने जारी की नयी लिस्ट जिसमे मौसम विभाग ने अभी गर्मी तीन दिन और परेशान करेगी। इसके बाद इस सीजन की पहली अच्छी बारिश राहत दिलवाने आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश लोगों को मायूस नहीं करेगी। बारिश के साथ तेज हवाएं तापमान में दो से चार डिग्री की कमी कर सकती हैं।

तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ

इतना ही नहीं इससे कई दिनों बाद राजधानी का तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज होने की संभावना है। बारिश का यह दौर तीन दिन लंबा रहेगा। फरवरी के दूसरे ही हफ्ते से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। पहले पंखे चले और अब तो एसी तक चलने लगे हैं। बीते रविवार को तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 34 से 88 प्रतिशत तक रहा।

Screenshot 8 2

आज कैसा रह सकता है मौसम का मिजाज़

आपोक बतादें कि मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 17 से 19 मार्च तक राजधानी में रिमझिम बारिश होगी। इसकी वजह से तापमान सिमटकर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के स्तर पर रहने का अनुमान है।

16 मार्च की रात्रि से शुरू होगी बारिश

जी हाँ आपको बताते चले कि स्काईमेट के मुताबिक राजधानी में अभी दो से तीन दिन गर्मी रहेगी। 16 मार्च की देर रात के आसपास बारिश शुरू होगी। यह कुछ दिन तक जारी रह सकती है। 18 और 19 मार्च को अधिक बारिश देखने को मिलेगी। इस बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। तापमान सामान्य स्तर पर आ सकता है। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस बारिश की वजह रहेगा। बारिश के थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button