उत्तराखंड में मौसम विभाग का 5 जिलों में येलो और रेड अलर्ट जारी
Meteorological Department issued yellow and red alert in 5 districts of Uttarakhand
हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें की उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कड़ाके की सर्दी के लिए ख्यात फरवरी में मौसम विभाग ने पहाड़ पर तापमान बढ़ने और बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
जिलों के डीएम रहे अलर्ट
वहीँ दूसरी ओर विभाग ने इसे लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों के डीएम को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक बारिश कम होने की वजह से ऐसी स्थिति आई है। थपलियाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री ज्यादा होने को लेकर मौसम विभाग ने येलो और रेड अलर्ट जारी किया है।
5 जिलों के लिए चेतावनी
इस दौरान बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और मिट्टी की नमी में कमी आ सकती है।मौसम विभाग की ओर से 16 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक 16 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान आठ से दस डिग्री अधिक रहेगा। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दस से 12 डिग्री अधिक रह सकता है।
आपको बतादें ऐसी स्थिति में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। थपलियाल के मुताबिक, सभी संबंधित जिलों के डीएम को पूर्वानुमान के बारे में अवगत करा दिया गया है और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।