amroha news : विधायक कैंप कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत हुआ बैठक का आयोजन
दस करोड़ लोगों तक केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की तैयारी की जा रही है
हसनपुर
Amroha news : विधायक कैंप कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय विधायक ने बूथो को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को नगर के बाईपास मार्ग स्थित राजपूत कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के कैंप कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बूथो को मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की। वहीं भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने संबोधन में कहा कि आने वाले निकाय एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुड़ना होगा।
Read more _ सरकारी स्कूल में पेड़ों की नीलामी। 75000 लगी अंतिम बोली।।
दस करोड़ लोगों तक केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए आम चुनाव की जमीन तैयार है। सत्ताईस हजार छह सौ चौंतीस शक्ति केंद्रों पर अभिभाषणों के विषय में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। और संगोष्ठी में दो सौ से अधिक लोगों को शामिल किया जा रहा है। एक कार्यकर्ता के पास छह पेज पढ़कर सुनाने और उनका समाधान करने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि तीन से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दस करोड़ लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का लक्ष्य बनाया गया है पहले चरण में शक्ति केंद्रों पर बैठक की जा रही है। और दूसरे चरण में आम जनता के बीच भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, हेमराज सैनी, भाजपा नेता अंकुर अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, संदीप गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, पौरुष अग्रवाल, महेश कुमार प्रजापति, भोजराम सिंह, मोहित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, कविता सैनी, सोनिया प्रजापति, ज्योति गर्ग, उमा नागर, दीपमाला वर्मा, मुक्ता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।