उत्तर प्रदेश

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप – पुलिस को दी तहरीर,

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप – पुलिस को दी तहरीर,

बदायूँ। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों की सहायता से महिला के शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला उघैती थाना क्षेत्र के करियामई गांव का है। जब बीती रात गांव निवासी सुशील कुमार मौर्य की पत्नी कुसुम (25) का शब घर के बरामदे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतारा। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायके के पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतका के पिता ने अनेक सिंह निवासी दानपुर थाना जरीफनगर ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार तोमर मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए पति सुशील कुमार सास रामप्यारी व गांव सोहरा निवासी मुन्नालाल पुत्र रामभरोसे पर दहेज में बाइक एवं सवा लाख रुपए की नगदी की अतिरिक्त मांग लगाते हुए दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी।

पांच वर्ष पूर्व हुआ था विवाह:- 5 वर्ष पूर्व सुशील कुमार मौर्य का विवाह जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी अनेक सिंह की पुत्री कुसुम से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था ।शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। मृतिका के एक तीन वर्ष का पुत्र आयुष व 8 महीने की पुत्री पूर्वी भी है।

इस संबंध में उघै थानाध्यक्ष राजीव कुमार तोमर ने बताया मृतका के पिता की ओर से दहेज हत्या की तहरीर प्राप्त हुई है। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − one =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper