Thar को टक्कर देने के लिए Mahindra Bolero जल्द होगी लांच , जानिए फीचर्स के बारे में
Mahindra Bolero will be launched soon to compete with Thar, know about the features
हर ऑटोमोबाइल कंपनी अपने आप को हमेशा मार्किट में आगे रखने के लिए नए से नए डिज़ाइन की कार को लॉन्च करती रहती है तो जैसा कि आपको मालूम है कि महिंद्रा ने साल 2022 में अपनी स्कार्पिओ और थार की बदौलत नंबर एक मोटर कंपनी बनने का खिताब हासिल किया था और अब 2023 की शुरुआत में महिंद्रा अपनी Bolero को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है।
आपको बताते चले कि महिंद्रा अपनी दमदार SUV बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने एक से बढ़कर एक एसयूवी को लॉन्च भी किया है। देखें तो नई XUV700 और Scorpio N की बिक्री इतनी ज्यादा हो रही है कि लोग सालों तक इसका इंतजार करने को तैयार है। ऐसे में महिंद्रा ने घोषणा की है कि बहुत जल्द बोलेरो के नए वैरीअंट को लॉन्च किया जाएगा।
जानते है इसके फीचर्स के बारे में
अगर इसके फीचर्स की बात करने से पहले आपको बतादें कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में एसयूवी के नाम पर महिंद्रा बोलेरो को काफी तरजीह दी जाती है। सभी इस दमदार एसयूवी को खरीदना काफी पसंद करते हैं। कच्चे रास्तों पर हेवी लोड के साथ आसानी से चलने वाली बोलेरो लोगों को काफी पसंद है। अब जल्द ही इसे अपग्रेड के साथ लांच किया जाएगा। हाल ही में इसकी कुछ नई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
Mahindra Bolero नए अंदाज़ में देगी दिखाई
आपको बतादें कि नई Mahindra Bolero का लुक बिल्कुल ही अलग होने वाला है। इस नई बोलेरो का सीधा टक्कर Mahindra Scorpio और Thar जैसी बड़ी एसयूवी से होने वाला है। लोग मान रहे हैं कि थार भी इसके सामने फेल हो जाएगी। महिंद्रा इसे जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहती है और वर्तमान में इसका परीक्षण साउथ अफ्रीका की सड़कों पर किया जा रहा है।
किये जा सकते है बड़े बदलाव
आपको बताते चले कि इस नई फेसलिफ्ट एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। कार का डायमेंशन पहले जैसा ही रहने वाला है लेकिन इसके इंटीरियर में को कुछ अपग्रेड किया जाएगा। इस एसयूवी को ड्यूलटोन कलर ऑप्शन में भी लांच किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बार इसे नया लाल रंग दिया जाएगा जिसका लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
कैसा है इंजन और माइलेज
अगर हम इसके माइलेज ओर इंजन की बात की जाये तो Mahindra Bolero में पहले जैसा 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर एमहॉक75 डीजल इंजन शामिल किया गया है। यह इंजन 75 bhp की पावर और 210 NM पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। महिंद्रा बोलेरो में इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस देखने को मिल सकता है।