SPORTS

LSG vs DC: लखनऊ ने होमग्राउंड पर दिल्ली को 50 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की

LSG vs DC: Lucknow won big by defeating Delhi by 50 runs on home ground

आईपीएल शुरू हो चूका है ओर आप सभी को मालूम है कि सभी टीम अपने अपने बीच होने वाले मैच का इंतज़ार कर रही है तो वहीँ आपको बतादें कि आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

लखनऊ की टीम को मिली शानदार जीत

आपको बताते चले कि लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार अंदाज में आईपीएल के 16वें सीजन में अपने सफर की शुरुआत की है। उसने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। लखनऊ की दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में यह लगातार तीसरी जीत है। अब तक उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लखनऊ ने पिछले सीजन में दिल्ली को लगातार दो मैचों में हराया था।

दिल्ली को मिला इतने रन का लक्ष्य

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौ ओवर में 143 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान सात चौके लगाए। वॉर्नर को दूसरे छोर से किसी का साथ लंबे समय तक नहीं मिला । रिले रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने नौ गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्क वुड ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए।

ये भी पढ़े 

Asia Cup 2023 पाकिस्तान में ही खेला जाएगा, इंडिया भी लेगा हिस्सा

ऐसा आउट हुए डेविड वॉर्नर

आपको बताते चले कि लखनऊ सुपर जाएंट्स को सबसे बड़ी सफलता आवेश खान ने दिलाई। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर 48 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। दिल्ली ने 16 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।

लखनऊ को मिली पांचवीं सफलता

लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवीं सफलता रवि बिश्नोई ने दिलाई। उन्होनें 14वें ओवर की चौथी गेंद पर रोवमन पॉवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पॉवेल तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अमन हकीम खान क्रीज पर उतरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर 42 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को जीत के लिए 36 गेंद पर 98 रन बनाने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button