अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

London का कार्डियोलॉजिस्ट बनकर फर्जी डॉक्टर ने किए दिल के ऑपरेशन, 7 मरीजों की हुई मौत; ऐसे हुआ खुलासा

On: April 7, 2025 7:59 AM
Follow Us:
London
---Advertisement---

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में एक मिशनरी अस्पताल में मेडिकल धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को London का नामी कार्डियोलॉजिस्ट बताकर एक फर्जी डॉक्टर ने दर्जनों लोगों के दिल का ऑपरेशन किया, जिससे अब तक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है।

London में खालिस्तान समर्थकों की आएगी शामत, प्रापर्टी फ्रीज करेगी सरकार

शिकायतकर्ता दीपक तिवारी के मुताबिक, अस्पताल में जनवरी और फरवरी 2025 के बीच 15 मरीजों की सर्जरी की गई, जिनमें से 7 की मौत हो गई। इन सभी ऑपरेशनों को एक फर्जी डॉक्टर “एन जॉन केम” ने अंजाम दिया, जो बाद में नरेंद्र विक्रमादित्य यादव निकला।तिवारी का कहना है कि आरोपी ने खुद को London के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. जॉन केम बताकर पेश किया था।

जबकि वास्तविक प्रोफेसर ने पुष्टि की है कि आरोपी ने उनकी पहचान चुराई और फर्जी डिग्रियां बनाई। उन्होंने ईमेल के जरिए एक मीडिया संस्थान को बताया कि उनका आरोपी से कोई लेना-देना नहीं है। गंभीर आरोप यह भी हैं कि अस्पताल प्रबंधन ने मृतकों की सूचना पुलिस या अस्पताल चौकी को नहीं दी।

London के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. जॉन केम बताकर पेश किया 

परिजनों को गुमराह कर मोटी फीस वसूली गई और शवों को बिना पोस्टमार्टम के ही सौंप दिया गया। तिवारी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजते हुए मांग की है कि अस्पताल में हुई मौतों की पूरी जांच हो, आरोपी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का केस दर्ज किया जाए और अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए। जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!