मनोरंजन
Trending

Khesari Lal Yadav: महिला विरोधी गाना गाने, मंदिर के गेट पर लात मारने जैसे इन विवादों में फंस चुके हैं खेसारी लाल यादव !

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में अभिनेता पिपराइच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन लात मारते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब खेसारी लाल यादव इस तरह के विवाद में फंसे हों, इससे पहले भी कई बार वह विवादों में घिर चुके हैं। यहां पढ़िए अभिनेता के पांच बड़े विवाद…

Bhojpuri Cine Star Khesari Lal Sought Trial Accused Of Hurting Religious  Sentiments - गोरखपुर: भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल पर मुकदमे की मांग,  धार्मिक भावना आहत करने का आरोप - Amar ...

चेक बाउंस मामले में जारी हुआ था खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट !

खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा के रसुलपुर थाना में एक शख्स ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने उससे 7 कट्टा जमीन 22 लाख 80 हजार रुपये में ली थी। इसके लिए अभिनेता ने 18 लाख का चेक भी दिया था लेकिन वह बाउंस कर गया था। इसके बाद जब अभिनेता से संपर्क करने की कोशिश की तो वह टालमटोल करने लगे। बता दें कि इस मामले में खेसारी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट भी जारी हुआ था।
khesari lal yadav par nepal me bhadke log 4 scorpio aur chairs ko jalaya  know matter facebook live administration covid norms permission cancel -  नेपाल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर
समर्थकों की वजह से निशाने पर आए थे खेसारी लाल यादव !

 गाने ‘चाची के बाची’ के रिलीज के बाद भी अभिनेता विवादों में घिर गए थे। अभिनेता के गाने के बाद एक गायक ने खेसारी लाल की बेटी को लेकर विवादित गाना गाया था, जिसकी वजह से खेसारी के समर्थक गुस्सा गए और उन्होंने सिंगर को पीटकर माफी मंगवाई। हालांकि, इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और खेसारी यूजर्स के निशाने पर आ गए थे।
Kesal Lal Yadav and Kajal Raghavani wreacked havoc in this song, see viral  video! | NewsTrack English 1
जब खेसारी लाल यादव को बताया महिला विरोधी !

‘चाची के बाची’ के बोल की वजह से खेसारी को विरोध का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं उनके खिलाफ पटना और मुंबई में कई संगठनों ने केस भी दर्ज कराया था और खेसारी को महिला विरोधी बताया था।
खेसारी लाल ने सुनाई पवन सिंह के फैन से विवाद की पूरी कहानी, कहा- यह विवाद  शुरू हुआ नेपाल की एक लड़की से- Khesari Lal Yadav explained the whole truth  about controversy
खेसारी लाल यादव की पवन सिंह से दुश्मनी !

पवन सिंह और खेसारी की दुश्मनी के कई किस्से मशहूर हैं। हालांकि, जिस विवाद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं वह था दोनों के बयान बाजी का मामला। दरअसल, एक शो के दौरान पवन सिंह ने खेसारी के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने भी सोशल मीडिया पर आकर पवन सिंह को लेकर कई बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने जोश-जोश में कई विवादित बातें भी बोल डाली थीं।
Khesari Lal Yadav बचपन में कैसे गाते थे रामायण-कीर्तिन, वीडियो देख कर होंगे  हैरान - Khesari Lal Yadav Bhojpuri Star Old Music Video Viral Pawan Singh  Akshara Singh tmovb - AajTak
खेसारी लाल यादव ने नए एक्टर्स को बोले अपशब्द !

पवन सिंह पर निशाना साधने के बाद खेसारी लाल यादव ने नए एक्टर्स को अपशब्द बोले थे। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता कल्लू, समर सिंह, रितेश पांडेय से लेकर कई एक्टर्स को उनकी औकात बता रहे थे। उन्होंने वीडियो में कई अपशब्द भी बोले गए थे, जिसके बाद इन एक्टर्स ने खेसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper