मनोरंजन
Trending

Karan Johar : मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही और किस्मत महलों में राज कर रही है…करण जौहर के पोस्ट ने किया हैरान

Karan Johar : मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही और किस्मत महलों में राज कर रही है…करण जौहर के पोस्ट ने किया हैरान

निर्माता-निर्देशक करण जौहर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से तो कभी फिल्मों के कारण, निर्माता हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया जो नेटिजन्स को समझ नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल करने लगे।

266653970 karan johar 640 360

करण ने ऐसा क्या लिखा?
करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है..और किस्मत महलों में राज कर रही है…मैंने अभी इसे सुना और इसे शेयर किया।’ करण के इस पोस्ट का मतलब लोगाें को समझ नहीं आया। नेटिजन्स सोच रहे हैं कि यह पोस्ट किसके लिए है?

karan johar 1666073132

इन वजहों से ट्रोल होते हैं करण जौहर
बता दें कि फिल्म निर्माता को भाई-भतीजावाद और उद्योग में स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, कॉफी विद करण’ के आखिरी एपिसोड में, फिल्म निर्माता ने बताया था कि वह इस तरह की नकारात्मकता से कैसे निपटते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें अब किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन, ऐसी मानसिकता को विकसित करने में उन्हें कई वर्ष लगे। उन्हें इसके लिए इलाज करना पड़ा।

Karan Johar 1640767410158 1640767424419

हाल ही में छोड़ा था ट्विटर
करण जौहर ने हाल ही में ट्विटर छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने ट्विटर से अपना अकाउंट भी हटा डिलीट कर दिया है। हालांकि, ट्विटर को गुडबाय कहने से पहले करण ने आखिरी पोस्ट में लिखा था, ‘लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी के लिए एक और कदम बढ़ा रहा हूं। गुडबाय ट्विटर!’

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper