(ककराला बबाल) पुलिस टीम पर हमला करने वाले अधिकतर हमलावर घर छोड़कर भागे, पांच हमलावर हुए गिरफ्तार,
अब तक पुलिस ने 35 हमलावरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, शेष हमलावरों की तलाश में पुलिस लगातार दे रही दबिश,

(ककराला बबाल) पुलिस टीम पर हमला करने वाले अधिकतर हमलावर घर छोड़कर भागे, पांच हमलावर हुए गिरफ्तार,
अब तक पुलिस ने 35 हमलावरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, शेष हमलावरों की तलाश में पुलिस लगातार दे रही दबिश,
जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
बदायूं। ककराला में पुलिस टीम पर हमला करने वाले ज्यादातर हमलावर घर छोड़कर भाग गए हैं। बवाल की साजिश रचने वाला डोडा माफिया नजमुल दिल्ली में बताया जा रहा है, जबकि पशु तस्कर अमजद भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को इस मामले में पांच और आरोपी जेल भेजे गए हैं। अब तक 35 हमलावर गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।
ककराला में शुक्रवार रात पैदल गश्त कर रही पुलिस ने संदिग्ध लगने पर मुख्य आरोपी रेहान की बाइक रोकी थी। इससे बौखलाए रेहान ने अपने परिवार वालों और तमाम लोगों के साथ आकर प्रदर्शन किया था। समझाने के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। अलापुर थाने में 28 नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पहले दिन शनिवार को पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया था। दूसरे दिन 24 हमलावर पकड़े। इन सभी को जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।पुलिस का खौफ में कई हमलावरों की दुकानें भी बंद:- ककराला में बवाल के बाद अब पुलिस का खौफ साफ तौर से दिखाई दे रहा है। बाजार में कुछ दुकानें बंद हैं। फरार चल रहे हमलावरों के परिवार वाले भी दुकान खोलने से कतरा रहे हैं। उन्हें डर है कि दुकान खोलते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इस हमले में शामिल तमाम लोग ऐसे हैं जो दुकानों पर मजदूरी करते हैं। कोई पंक्चर की दुकान पर काम करता है तो कोई मैकेनिक के यहां हेल्पर है। पुलिस के लगातार दबिश देने से उसका असर भी दिखाई दे रहा है।
डोडा तस्कर नजमुल ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रुखसाना बेगम से एक वीडियो जारी कराया है। वीडियो में रुखसाना बेगम कह रही हैं कि उनके पति इस समय नगर पालिका चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, इस कारण विरोध उन्हें निशाना बना रहे हैं। रुखसाना का यह भी कहना है कि उनके पति इस समय दिल्ली में रह रहे ककराला के लोगों से वोट मांगने गए हुए हैं। इसके सारे सबूत उनके पास हैं।