SPORTSTrending News

IPL 2023 MI vs CSK : अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2023 MI vs CSK: Ajinkya Rahane scored the fastest fifty in IPL 2023

MI vs CSK : हाल ही में IPL 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा तो वहीँ दूसरी ओर इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के अजिंक्य रहाणे ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल 2023 में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाया गया ये सबसे तेज पचासा है। इससे पहले जोस बटलर ने 20 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

इतना ही नहीं रहाणे CSK के लिए IPL में अपना पहला मैच भी खेल रहे थे। इससे पहले खेले गए दो मैचों में रहाणे को सीएसके के लिए मौका नहीं मिला था। पहले ओवर में डेवोन कॉन्वे का विकेट गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे और पहली गेंद से ही उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी थी की वह रुक कर नहीं खेलने वाले हैं। दूसरे और तीसरे ओवर में रहाणे को बहुत कम स्ट्राइक मिला लेकिन जब भी वह गेंदबाजों के सामने आए उन्होंने बड़ा शॉट ही लगाने का प्रयास किया।

अजिंक्य रहाणे ने अरशद खान के ओवर में जमकर बनाये रन

वहीँ दूसरी ओर अजिंक्य राहणे का सबसे खौफनाक रूप पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला। मुंबई के लिए अरशद खान चौथा ओवर लेकर आए थे। इस दौरान रहाणे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर गेंदबाज को दहला दिया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और लगातार चार चौके जड़कर मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से बेबस कर दिया।

ipl

रहाणे ने बनाये इतने रन

आपको बतादें कि अरशद खान के इस ओवर में रहाणे ने कुल 21 रन बना डाले। इसके बाद भी वह नहीं रुके। पांचवें ओवर की तीसरी ही गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वह 27 गेंद में 61 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बने। अपनी इस पारी में रहाणे ने 7 चौके और 3 बेहतरीन छक्का भी लगाया।

ये भी पढ़े – सचिवालय

IPL का चौथा सबसे तेज अर्धशतक

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के खिलाफ जिस तरह की तूफानी बल्लेबाजी की उससे वह IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पैट कमिंस पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 2022 में केकेआर के लिए सिर्फ 14 गेंद में 50 रन बना डाले थे। वहीं सुरेश रैना इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Read More : https://samarindia.com/entertainment/Dance-Sapna-Chauhan-and-Khesari-Lal-Yadav-did-a-bang-dance/cid9845170.htm

इसके अलावा ऋषभ पंत ने IPL साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 18 गेंद में पचासा जड़ा था। वहीं रहाणे ने यह कारनामा सिर्फ 19 गेंद में करके दिखाया है। इतना ही नहीं, वह सीएसके के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। पहले नंबर पर सुरेश रैना का नाम आता है जिन्होंने 2014 में सिर्फ 16 गेंद में यह कारनामा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button