उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल में डीएम का छापा, डॉक्टरों को दी सुधार की नसीहत

डीएम ने जिला अस्पताल मे मरीजों एवं तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

जिला अस्पताल में डीएम का छापा, डॉक्टरों को दी सुधार की नसीहत

मरीजों एवं तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूँ। डीएम मनोज कुमार ने जिला अस्पताल में अचानक छापेमारी की। डीएम ने यहां मरीजों एवं तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

शनिवार आज सुबह 10 बजे के बाद अचानक डीएम मनोज कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए।डीएम को देख डॉक्टरों एवं स्टाफ में हड़कंप मच गया। डीएम सीधे इमरजेंसी के हालात देखने पहुंचे। यहां के बाद उन्होंने अलग-अलग वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम के लिए निरीक्षण में कई डॉक्टर गायब मिले। जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।डीएम ने ओपीडी के बारे में भी जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया लाया जाए। मरीजों एवं तीमारदारों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस से कहा कि वह भी बीच-बीच में औचक निरीक्षण करते रहें। जिससे निश्चित ही व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper