यूक्रेन से घर वापस लोटा दौलतपुर लाल,वहां के हालात इतने भयानक है कि बताने में भी रूह कांप उठेगी: प्रदीप कुमार

ऊंचागांव:धर्मवीर निगम
बुलंदशहर
यूक्रेन से अपने वतन शुक्रवार वापस पहुंचने वाला छात्र ऊंचागांव क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी छात्र प्रदीप कुमार पुत्र दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वहां के हालात इतने भयावह हैं, कि बताने में रूह कांप जाती है। जब वहां पर हम सो रहे थे। 24 फरवरी को हमने सुबह उठकर बिल्डिंग के आसपास एक बॉम आकर गिरा। और हम सब छात्र डर गए और सोचने लगे कि क्या हुआ। जानकारी के मुताबिक पता लगा। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है।उसके बाद यूक्रेन की सरकार ने नियम लागू किया था।
कि जिसके पास राशन व जरूरतमंद बस्तु नहीं है तो सामान सामग्री 10 से15 दिनों के लिए अपने पास लाकर रख लें। और बताया कि उसके बाद में हम न्यूज़ देख रहे थे तो उसने बताया गया कि जितने भी एयरपोर्ट थे भारत आने के लिए उन सब को बॉम से ब्लास्ट कर दिया है। जिस कारण हम वापस फंस चुके थे। हमारी फ्लाइट 27 फरवरी को थी। एक तिथि समाप्ति हो गई थी। फिर हमने देखा कि सरकार ने सारी फ्लाइट को रद्द कर दिया है। प्रदीप एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था जो यूक्रेन में पढ़ने के लिए गया था। शुक्रवार को रोमानिया बॉर्डर से अपने गांव पहुंचे। प्रदीप को यूक्रेन से लौटा देख कर प्रदीप के माता पिता को खुशी के आंसू छलक ने लगे। प्रदीप ने अपने माता-पिता को गले लगाया। प्रदीप और कहा कि भगवान से यही दुआ है कि जो भी छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं वह जल्द से जल्द वापस आ जाए।