Trending News

भारत देश को जल्द मिलेगी दो वंदे भारत एक्सप्रेस, मिली हरी झंडी

India country will soon get two Vande Bharat Express, got green signal

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि देश को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिलने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से एक ट्रेन मुंबई से साईनगर शिरडी और दूसरी सोलापुर के लिए चलाई जा रही है।

वंदे भारत 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

इतना ही नहीं यह पहला मौका है जब एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ शुरू किया जा रहा है। 16 कोच की इन ट्रेनों में 1,128 पैसेंजर सफर कर सकते हैं। महाराष्ट्र में पहले से ही दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद और दूसरी नागपुर से विलासपुर से बीच चल रही हैं। वंदे भारत 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है।

वहीँ दूसरी ओर रेलवे बोर्ड ने फिलहाल इन्हें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की अनुमति दी है। इनमें से हर ट्रेन की कॉस्ट 110 करोड़ रुपये है। अभी देश में आठ वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। मोदी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों ट्रेनें हफ्ते में छह दिन चलेंगी।

किस किस समय चलेगी

अगर हम इसके समय की बात करें तो सीएसएमटी-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चलेगी। रेगुलर रन में यह ट्रेन मुंबई के सीएसएमटी से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर चलेगी और दोपहर बाद 11.40 बजे साईनगर शिरडी पहुंचेगी। वापसी में यह शाम पांच बजकर 25 मिनट पर साईनगर शिरडी से चलेगी और रात 10.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। अभी सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती है।

सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत कब कब चलेगी

सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी हफ्ते में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी जबकि सोलापुर-मुंबई रूट पर गुरुवार को इसका परिचालन नहीं होगा। सुबह छह बजकर पांच बजकर सोलापुर से चलेगी और दोपहर बाद 12.35 बजकर सीएसएमटी पहुंचेगी। वापसी में यह शाम चार बजकर पांच मिनट पर सीएसएमटी से चलेगी और रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी। पूरा सफर साढ़े छह घंटे में पूरा होगा। अभी मुंबई से सोलापुर के बीच चलने वाली सिद्धेश्वर एक्सप्रेस आठ घंटे में यह सफर पूरा करती है। इस यह वंदे भारत से यात्रियों के डेढ़ घंटे बचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 19 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper