केंद्र सरकार द्धारा पेश किए गए बजट में प्रत्येक वर्ग के लोगों को समान लाभ दिया गया है:- मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया

केंद्र सरकार द्धारा पेश किए गए बजट में प्रत्येक वर्ग के लोगों को समान लाभ दिया गया है:- मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया
रिपोर्ट – एस.पी सैनी
सहसवान। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार द्धारा जो बजट सत्र पेश किया गया है इस बजट में योजनाओं का लाभ सम्मान दिया गया किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है श्री शाक्य महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को जन-जन तक पहुंचाने हेतु भाजपा संगठन द्वारा आयोजित प्रत्येक शक्ति केंद्र पर गोष्ठी के क्रम में सहसवान नगर मंडल सैफुल्ला गंज शक्ति केंद्र गोष्ठी प्रमोद संस्कृत महाविधालय में बोलते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है पूर्व सरकारें कुछ विशेष समाज के वर्ग के लोगों को लाभ देती थी परंतु केंद्र की भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है महिलाओं को बजट सत्र में किसानों को विशेष लाभ दिए गए हैं कोई भी बेरोजगार व्यक्ति सीधा बैंक में जाकर ऋण के लिए आवेदन कर सकता है शाखा प्रबंधक उसे ऋण देने के लिए उसकी इच्छा के अनुरूप बाध्य है उन्होंने कहा भारतवर्ष विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास के रास्ते तय कर रहा है भारतवर्ष में विश्व में जो पहचान बनाई है वह पहचान आज तक कोई भी प्रधानमंत्री भारतवर्ष को नहीं मिला पाया केंद्र सरकार किसानों छात्रों महिलाओं उद्यमियों तथा फुटपाथ पर बैठने वाले वेंडरों को लाभ देने का कार्य कर रही है|
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी मात्र राजनीतिक पार्टी है| जिसमें उसका छोटा कार्यकर्ता भी एक बड़ी हैसियत रखता है अन्य राजनीतिक पार्टियों में कार्यकर्ताओं की कोई हैसियत नहीं है।इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया ने गोष्टी स्थल पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। गोष्टी में विधानसभा संयोजक अबधर शर्मा सुभाष गौड़ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष अनुज महेश्वरी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी ने भी विचार रखेI
बैठक में भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रभारी अनुराग भारद्धाज सचिन शर्मा नीरज शर्मा मदन लाल फौजी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता भारी तादाद में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महासचिव सचिन शर्मा ने किया अंत में भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव महेश्वरी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कियाI
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद साह उर्फ दीपू भैया ने भाजपा संगठन द्वारा आयोजित शक्ति केंद्र गोष्ठी नगर के मोहल्ला अकबराबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक् अनुज महेश्वरी के आवास तथा मोहल्ला मिर्धा टोला शक्ति केंद्र पर डॉ हिमांशु महेश्वरी के आवास पर भी बैठक को संबोधित कियाI