ब्लॉक ऊंचागांव में सांसद ने कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की दी जानकारी।
ब्लॉक ऊंचागांव में सांसद ने कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की दी जानकारी।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
ऊंचागांव ब्लॉक परिसर में सांसद भोला सिंह ने कैंप लगाकर लोगों को प्रदेश में चल रही योजनाओं के बारे में बताया एवं लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सांसद ने लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
ऊंचागांव ब्लॉक परिसर में सोमवार को जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख माया शर्मा ने सांसद भोला सिंह का स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सांसद भोला सिंह ने कैंप आयोजन का फीता काटकर कार्यक्रम को गति प्रदान की कैंप में चिकित्सा अधिकारी पीयूष त्रिपाठी द्वारा मरीजों को अलग-अलग बीमारी के मरीजों को दवाइयां वितरण की महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग, खंड विकास कार्यालय के अधिकारी ने कैंप में स्टाल लगाकर लोगों की शिकायतें दर्ज की।
सांसद ने लोगों की जन समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। इस दौरान ऊंचागांव ग्राम प्रधान किरण देवी, जितेंद्र शर्मा जयप्रकाश माहौर, महेश लोधी, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाग के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख अधिकारी कार्यक्रम छोड़ कर चले गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।