आपराध
रातों रात प्रतिबंधित पेड़ों के कटान को अंजाम दे रहे अवैध लकड़ी ठेकेदार

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव चौकी क्षेत्र के एक गांव से प्रतिबंधित आम के दो दर्जन पेडों का कटान करा मौके से फरार हो गया अवैध लकडी ठेकेदार। और सुबह होने पर बाग़ की जुताई कर दी गई। जिसकी जानकारी वन विभाग को नही लग सकी।
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव मढैया माली निवासी दुर्वेश के आम बाग से बुधवार देर रात अवैध लकड़ी ठेकेदार दो दर्जन आम के प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कर मौके से फरार हो गया। सुबह होने पर बाग की जुताई कराकर चिन्ह मिटा दिया गया।
जुर्माने के डर से अवैध लकड़ी ठेकेदार रात को प्रतिबंधित पेड़ों के कटान को अंजाम दे रहे हैं। वन विभाग के डिप्टी प्रमोद कुमार का कहना है कि रात में हो रहे प्रतिबंधित आम के पेडों के कटान की जानकारी नही हो सकी। जानकारी जुटाकर अवैध लकड़ी ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी।