आपराध

विभाग की मिलीभगत से ऊँचागांव क्षेत्र में नहीं रुक रहा प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ों का अबैध कटान।

ऊँचागांव क्षेत्र में नहीं रुक रहा प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ों का अबैध कटान।

 

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।

ऊँचागांव।संवाददाता।

 

 

बुलंदशहर।

ऊँचागांव कस्बा अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आम के हरे पेड़ों की बिना अनुमति के आम के हरे प्रतिबंधित पेड़ काट डाले। ग्रामीणो ने जिसकी सूचना वन विभाग के आलाधिकारियो को दी।

अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की मिली भगत से आए दिनों प्रतिबंधित पेड़ों का कटान धड़ल्ले से चल रहा है। वन विभाग आम के फलदार हरे पेड़ों को रोग ग्रस्त दिखाकर अनुमति दे दी जाती है जिसके एक पेड़ की अनुमति से कटने के बाद उसकी जगह दस पेड़ लगाने का प्रवधान है। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते कटे हुए पेड़ों के स्थान पर पौधारोपण नही किया जाता है। शनिवार को क्षेत्र के गांव मदनगढ़ में आम के 22 पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं ने कुल्हाड़ी चला दी। अभी मौके पर चार आम के हरे पेड़ बचे हुए हैं।। वन विभाग की मिलीभगत से ऊंचागांव क्षेत्र में लगता प्रतिबंधित पेडों का अबैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।पिछले करीब पन्द्रह दिन पहले भी मदन गढ़ में इसी जगह पर लगभग दो दर्जन आम जे पेडों को लकड़ी माफियाओं ने काट दिया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती को दी थी लेकिन। बिना कोई कार्रवाई के खानापूर्ति करते हुए मामला रफा दफा कर दिया गया था।

 

शनिवार को काटे गए आम के बाईस पेड़ो की कटने की जानकारी वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती से ली तो उन्होंने बताया कि लकडी ठेकेदार पर जुर्माने की बात चल रही हैं।अगर वह जुर्माना देने में अश्मर्थ होता है तो विभाग ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उड़नदस्ता प्रभारी विनोद चौधरी ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता टीम मदनगढ़ में मौके पर पहुंची थी जिसमें बाईस पेड कटे मिले और तीन पेड़ो की कटाई के लिए गड्ढे खुदे हुए थे। जिसमें एक गाड़ी को मौके पर पकड़कर वन दरोगा प्रमोद कुमार को सौंप दी गई है। डीएफओ महोदय को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। इस मामले में वन दरोगा द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper