करियर/जॉब्स
Trending

HPSC HCS 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग एचसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HPSC HCS 2021 मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

HPSC HCS 2021 Main Exam Schedule Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HPSC HCS 2021 मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है वे ही इस परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा कार्यक्रम हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

HPSC HCS मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 29 अक्तूबर और 01 नवंबर, 2022 को किया जा रहा है। यह परीक्षा पंचकूला में आयोजित होगी। वे उम्मीदवार जिन्होंने जुलाई 2022 में आयोजित HPSC HCS 2021 प्रीलिम्स परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

156 पदों के लिए हो रही परीक्षा

HPSC HCS 2021 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 09 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य सरकार के विभागों में खाली पड़े 156 पदों को भरना है। जिनके लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक 22 अक्तूबर, 2022 तक डिजिटल एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी रखें उम्मीदवार

आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखना होगा। साथ ही उसे परीक्षा केंद्र पर भी अपने साथ रखना होगा। जिससे उनके सत्यापन में कोई परेशानी न हो।

HPSC HCS मुख्य परीक्षा कार्यक्रम

  • शनिवार, 29 अक्तूबर, 2022 को साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी।
  • शनिवार, 29 अक्तूबर, 2022 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट से पांच बजकर 30 मिनट तक हिंदी की परीक्षी होगी।
  • मंगलवार, एक नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से ग्यारह बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
  • मंगलवार, एक नवंबर को दोपहर दो बजकर 30 मिनट से पांच बजकर 30 मिनट तक ऑप्शनल विषय की परीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper