HP OMEN 17 ने लांच किया दमदार फीचर्स के साथ गेमिंग लैपटॉप
HP OMEN 17 launched gaming laptop with powerful features
हाल ही में hp लैपटॉप कंपनी ने लांच किया बेहरीन HP Omen 17 लैपटॉपआपको बताते चले कि यह NVIDIA GeForce RTX4080 GPU के साथ देश में आने वाला पहला लैपटॉप है। लेटेस्ट OMEN सीरीज को बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ लाया गया है। HP के इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
जानिए कैसे है इसके स्पेसिफिकेशन
अगर हम इस लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो HP OMEN 17 लैपटॉप में 17.3 इंच का Quad HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 240Hz, पीक ब्राइटनेस 300 nit और पिक्सल रेजलूशन 2560 × 1440 है। डिवाइस OMEN Gaming हब से लैस है। इसमें डुअल स्पीकर सेटअर और Bang & Olufsen ऑडियो मिलता है।
चलिए जानते है कैसा प्रोसेसर दिया गया
अगर हम इस लैपटॉप के प्रोसेसर की बात करें तो इसके अलावा लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर के साथ 24 कोर CPU दिया गया है। HP के इस लेटेस्ट लैपटॉप में 32GB DDR5 RAM और 1 TB PCIe NVMe SSD स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस NVIDIA GeForce RTX4080 GPU से लैस है।
जानिए कैसा है सिस्टम परफॉरमेंस
अगर हम इसकी पर्फोमन्स की बात करें तो यह AI-पावर्ड DLSS 3 के लिए परफॉर्मेस में एक बड़ा सुधार लाता है। इसमें मैक्स-क्यू सूट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है, जो सिस्टम परफॉर्मेंस, पावर और बैटरी लाइफ को बढ़ता है। लैपटॉप में OMEN टेम्पेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डेस्कटॉप लेवल के गेमिंग एक्सपीरियंस को सक्षम बनाती है।
HP ने इसे ओमेन गेमिंग हब से भी लैस किया है, जो अपने साथ हार्डवेयर कंट्रोल के लिए कई सॉफ्टवेयर एन्हांसमेंट लाता है। वीडियो कॉल के लिए HP OMEN 17 में HP Wide Vision 720p कैमरा दिया गया है। यह डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में WiFi 6E, Thunderbolt 4 Type-C पोर्ट, 3 USB Type-A पोर्ट, HDMI पोर्ट और एक RJ-45 पोर्ट दिया गया है।