आपराधउत्तर प्रदेश

हुक्काबार का मुख्य सरगना एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, आखिर कब होगी हुक्काबार सरगना की गिरफ्तारी, 

हुक्काबार का मुख्य सरगना एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, आखिर कब होगी हुक्काबार सरगना की गिरफ्तारी,

जयकिशन सैनी (ब्यूरो चीफ)

बदायूँ। संचालित सील हुक्का बार के संचालक के दोनों बेटे जेल में हैं, लेकिन मुख्य सरगना असगर अली अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके खिलाफ गांजा रखने का भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके बाद भी सरगना की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहे हैं। 11 सितंबर को शहर की नई सराय पुलिस चौकी के पास स्थित हुक्काबार में छापामारी करके पुलिस व एसओजी टीम ने छह लुटेरों को मय असलाहों के पकड़ा था। पुलिस का दावा था कि लुटेरे इसी हुक्काबार में लूट की योजना बनाते थे और वारदात के बाद लूट का माल यहीं आपस में बांटते थे। पुलिस कार्रवाई के बाद हुक्काबार के भीतर होने वाले खेल के सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो वायरल होने लगे। जिसमें आरोप लगे कि अरबाज हुक्काबार की आड़ में किशोरियों को ब्लैकमेल करता था। जिसकी जांच पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच अरबाज को गांजे के साथ पकड़ लिया गया। उसका पिता असगर अली उर्फ भूरे मौके पर फरार हो गया। एक सप्ताह बाद भी सरगना असगर अली पुलिस पकड़ से दूर है। चर्चा है कि पुलिस ने उसको नोटिस पर रिहा कर दिया है। जिससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए। अब देखना है कि पुलिस हुक्काबार सरगना को गिरफ्तार कर पाती है या फिर यू ही,,,,,,,,,,,,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper