उत्तर प्रदेश

हुक्काबार संचालक का खाकी-खादी से रहा गहरा गठजोड़, हुक्काबार मे 4 दिन पहले 6 सदस्य हुए थे गिरफ्तार, बार संचालक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर

हुक्काबार संचालक का खाकी-खादी से रहा गहरा गठजोड़, हुक्काबार मे 4 दिन पहले 6 सदस्य हुए थे गिरफ्तार, बार संचालक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर

वहीं बार संचालक को बचाने की भी हर वो कोशिश की जा रही है जिसे भांपने के बाद पुलिस सवालों के कठघरे में आ चुकी है।

 जयकिशन सैनी (ब्यूरो चीफ)

बदायूं। रेटोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाकर अश्लीलता और नशा का अड्‌डा खोलने वाले फैज व अरबाज का खाकी व खादी से गहरा नाता सामने आ रहा है। उसकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह जहां एक ओर पूर्व दर्जामंत्री के साथ दिखा है तो कहीं जिले में पूर्व में तैनात रहे एसपी सिटी व सीओ सिटी के साथ। सिपाहियों के साथ सेल्फी लेना और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने का भी उसे काफी शौक है। ताकि कोई उस पर जल्दी हाथ न डाल सके। तस्वीरें कब की हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। हालांकि इन्हें पुराना माना जा रहा है। 888 2पुलिस ने हुक्काबार में चार दिन पहले छापामारी करके वहां से लुटेरे गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं बार संचालक को बचाने की भी हर वो कोशिश कर डाली, जिसे भांपने के बाद पुलिस सवालों के कठघरे में आ चुकी है। धीरे-धीरे इस कांड की परतें खुल रही हैं और अफसर भी अंदरखाने चौंक रहे हैं। पुलिसिया कारगुजारियों और अधिकारियों को गुमराह करने का आलम यह है कि अफसरों को भी ढंग से जवाब देते नहीं बन रहा है। हालांकि अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। हुक्काबार में अश्लीलता का वीडियो वायरल होने और खुद संचालक अरवाज द्वारा टीनएजर्स के साथ अश्लीलता करते हुए दिखने के बाद भी पुलिस उस पर हाथ डालने से कतरा रही है। वजह चाहें जो भी रही हो लेकिन सिस्टम उसके सामने फिलहाल घुटने टेके हुए है।जबकि वह शहर में खुलेआम घूमता दिख रहा है।
बताया जाता है कि बार में आने वाले युवक-युवतियों व टीनएजर्स को एक रजिस्ट्रर में एंट्री करना पड़ती थी। इसमें उनका नाम-पता के अलावा मोबाइल नंबर भी दर्ज होते थे। युवतियों के नंबर बाद में अरवाज व उसका भाई राजा अपने गुट के युवकों को देते थे। इसके बाद ये युवक कालिंग करके उन्हें परेशान करना शुरू कर देते थे। पुलिस ने बार तो सील कर दिया लेकिन एंट्री रजिस्ट्रर किसके पास है, यह बड़ा सवाल है।
सिपाही की कराएंगे जांच
एसपी सिटी एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है कि आखिरकार लापरवाही किस स्तर पर हुई। जिस सिपाही पर अरवाज के पूर्व में करीबी होने का आरोप लगा है, एसओजी के उस सिपाही के खिलाफ भी जांच कराएंगे। रही बात बार संचालक की तो राजा नाम का संचालक पकड़ा गया है। अरवाज के वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसे भी जल्द पकड़वाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper