पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्डों ने किया वृक्षारोपण।
पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्डों ने किया वृक्षारोपण।
पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्डों ने किया वृक्षारोपण।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।संवाददाता ऊंचागांव।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव। क्षेत्र में स्थित नरसैना थाना एवं कई अन्य जगहों पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण के तहत होमगार्डों ने वृक्षारोपण किया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें होमगार्ड द्वारा वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि के रूप में मुनेश प्रधान एवं जितेंद्र प्रधान महिपाल मवई पूर्व प्रधान रोबिन सिंह आदि मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया
और कहा कि अगर हम वृक्षों की संख्या नहीं बनाएंगे तो आम आदमी का जीवन जीना दुर्लभ हो जाएगा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चल रहे वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर होमगार्ड गजराज सिंह,एसीसी प्रेमचंद भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह, पीसी लजपत सिंह, कुलश्रेष्ठ शर्मा एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों ने ऊंचागांव क्षेत्र में कई जगह पर वृक्षारोपण किया मुनेश प्रधान नरेंद्रपुर ने उपस्थित सभी लोगों को सलाह दी
कि अगर हम अपने गांव क्षेत्र में अधिक संख्या में वृक्ष नहीं लगाएंगे तब तक हमारा पर्यावरण शुद्ध नहीं होगा अगर हमारा पर्यावरण शुद्ध नहीं होगा तो हमें अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होंगी इन सब से बचने के लिए अपने पर्यावरण को शुद्ध करना अति आवश्यक है और वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के साथ-साथ बताया कि हमारा जीवन काफी अनमोल है इसको हमें अच्छी तरह से बनाए रखना होगा।