बदायूँ जामा मस्जिद मामले में अब 18 अप्रैल को सुनवाई,

Photo of author

By JAY KISHAN SAINI

बदायूँ जामा मस्जिद मामले में अब 18 अप्रैल को सुनवाई,

JAY KISHAN SAINI

बदायूँ जामा मस्जिद मामले में अब 18 अप्रैल को सुनवाई,

सिविल बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते नहीं हुई सुनवाई

बदायूँ| नीलकंठ महादेव बनाम जाम मस्जिद प्रकरण में संशोधन प्रार्थना पत्र पर बुधवार 12 अप्रैल को सुनवाई नहीं हो सकी। सिविल बार एसोसिएशन के हड़ताल के चलते अब संशोधन पत्रावली पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान पत्रावली का अवकलोन न कर पाने से नीलकंठ महादेव पक्ष की ओर से बहस के लिये समय मांगा। जिस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन के जज मोहम्मद साजिद ने संशोधन पर सुनवाई को 12 अप्रैल की तारीख तय की थी।

सिविल बार की हड़ताल के चलते सुनवाई टल गई:- बुधवार को संशोधन पर सुनवाई होनी थी, सिविल बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हुई। सुबह नीलकंठ महादेव पक्ष के वादकार अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल अन्य पदाधिकारियों के साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट पहुंचे। यहां पता चला कि सिविल बार की हड़ताल के चलते सुनवाई टल गई। दोपहर बार सिविल जज सीनियर डिवीजन मोहम्मद साजिद ने संशोधन पत्रावली पर सुनवाई को 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

 12 अप्रैल को संशोधन पर होनी थी सुनवाई:- पिछली सुनवाई के पूर्व नीलकंठ महादेव के वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता वेद प्रकाश साहू ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कहा, पत्रावली का अवलोकन न कर पाने व हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण बहस हेतु तैयारी नहीं कर पाये। वादी पक्ष के अन्य अधिवक्ता भी इतनी जल्दी तैयार नहीं हो सकते। उक्त वाद में संशोधन पत्र पर सुनवाई के लिए समय दिया जाए। जिस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने 12 अप्रैल को संशोधन पर सुनवाई की तारीख लगाई थी।

 

Leave a comment