टीवी स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी के मरीजों को गोद लेने की तैयारी

रिपोर्ट रोहित कुमार
अमरोहा। जनपद अमरोहा विकासखंड मंडी धनोरा में टीवी के मरीजों के लिए सघन टीवी खोज अभियान चलाया गया। जिसका आज समापन है। इस दौरान ब्लॉक मंडी धनोरा में टीवी के सभी स्वास्थ्य विभाग अधिकारी और कर्मचारियों ने टीवी के मरीजों को टीवी जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए मेहनत और लगन के साथ कार्य किया है। इस टीवी खोज अभियान में आशा, आंगनबाड़ी, एनजीओ की टीम गठित कर घर घर जाकर बारीकी से गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान टीवी के पॉजिटिव मरीजों को चिन्हित कर उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी के साथ क्षय रोग अधिकारी मुमताज अंसारी ने बताया है कि इस टीवी खोज अभियान में अब तक 25 टीवी के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनका उपचार अस्पताल में भर्ती करा कर एक अच्छा उपचार मुहैया कराया जा रहा है। और यह अभियान 9 मार्च से चलाया जा रहा है। जिसका 22 तारीख को समापन किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया है कि इस टीवी खोज अभियान में सभी कर्मचारियों ने मेहनत और लगन के साथ अपने कार्य को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया है कि अब ज्योति माननीय राज्यपाल द्वारा टीवी के मरीजों को गोद लेने की तैयारी भी की जाएगी। जिसको लेकर टीवी कार्यालय में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने बताया है कि जनपद में 75 टीवी के मरीजों को गोद लिया जाएगा। जिसका जिसका खर्च स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। टीवी के सभी मरीजों की अच्छी देखभाल और अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ही स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ आपको बता दें क्षय रोग अधिकारी मुमताज अंसारी मेहनत और लगन के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। जो समय से अपने कार्यालय में पहुंचकर मरीजों को अच्छी तरह से देखभाल कर उनको एक अच्छा उपचार भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा है टीवी से संबंधित किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या होती है तो वह जिला अस्पताल में टीवी केंद्र पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है जिसके बाद उसे बीमारी का पता जानकार उसे एक अच्छा उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जनपद से टीवी का खात्मा होगा। टीवी हारेगा और देश जीतेगा।