अत्यंत दुखद

Badaun : कच्ची दीवार ढहने से नातिन की मौत विधवा नानी गंभीर रूप से घायल

कच्ची दीवार ढहने से नातिन की मौत विधवा नानी गंभीर रूप से घायल

सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट

child support

सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम अब्बू नगर में बुधवार की शाम होली पर्व पर घर की सफाई व्यवस्था करते समय अचानक कच्ची दीवार ढहने से 12 वर्षीय एक बालिका की मृत्यु हो गई जबकि उसकी विधवा नानी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मामले की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस एवं तहसील प्रशासन को दे दी गई है I घायल विधवा का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है I

IMG 20230302 WA0001

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अब्बू नगर में सियाराम की विधवा 60 वर्षीय लड़की अपनी नातिन के साथ घर की सफाई व्यवस्था एवं दीवारों की लिपाई पुताई का कार्य कर रही थी किसान 6:00 बजे के लगभग अचानक दीवार ढहने से नातिन सुधा 12 वर्ष दीवार में फस कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाते समय मृत्यु हो गई जबकि विधवा 60 वर्षीय नानी लड़ेती गंभीर रूप से घायल हो गई I

IMG 20230302 WA0000

गंभीर रूप से घायल लडेती को निजी चिकित्सालय मैं उपचार वास्ते भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है घटना की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को दे दी गई है घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक बालिका सुधा के माता पिता प्रदेश से बाहर किसी भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते हैं जो बाहर है हादसे की जानकारी मृतका के माता पिता को दे दी गई है I

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fifteen =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper