देवभूमि (उत्तराखंड)

Chardham Yatra पर जा रहे श्रद्धालुओ की पूरी सहायता करेगा गूगल मैप, जानिए कैसे

Google Map will help the devotees going on Chardham Yatra, know how

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि आने वाले दिनों में प्रस्तावित चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिए

वहीँ दूसरी ओर बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री एवं जमनोत्री के यात्रा मार्गों की जानकारी तीर्थ यात्रियों तक गूगल मैप के जरिए पहुंचाई जाएगी। यातायात के दौरान यदि किसी यात्रा मार्ग में मलवा या पत्थर आने से मार्ग बंद होता है तो उसकी जानकारी फौरन गूगल मैप पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कष्ट ना हो।

गूगल मैप की ले सकते है सहायता

आपको बताते चले कि चारधाम यात्रा के दौरान अगर रूट डायवर्ट होगा तो तत्काल इसकी जानकारी गूगल मैप पर मिल जाएगी। गूगल मैप पर देखकर यात्री दूसरे मार्ग से जा सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने गूगल मैप के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि किस तरह पल-पल की जानकारी गूगल मैप पर साझा की जाएगी।

गूगल मैप के अधिकारियों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना तैयार की

इतना ही नहीं यातायात निदेशक ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग को मलबा आने, हादसा होने या मौसम खराब होने की दशा में डायवर्ट किया जाता है। कई बार इसकी जानकारी यात्रियों को देरी से मिलती है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गूगल मैप के अधिकारियों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना तैयार की गई है। निदेशक ने बताया कि किसी भी बाधा की जानकारी सबसे पहले पुलिस को मिलती है।

ये भी दिए जाएंगे फीचर्स

आपको बताते चले कि इसके लिए यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को व्हॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा ये कर्मचारी किसी भी बाधा के वक्त इसकी जानकारी यातायात निदेशालय को देंगे। यह जानकारी तत्काल गूगल मैप की टीम को भेजी जाएगी। लोकेशन के साथ इस जगह को अपलोड किया जाएगा। इसके बाद गूगल मैप पर वैकल्पिक मार्ग की जानकारी भी अपलोड की जाएगी ताकि लोग रास्ते को बदल सकें। गूगल मैप की टीम ने शुक्रवार को यातायात निदेशालय में एक डेमो भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + fourteen =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper