up crime:महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक बलात्कार।

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी संदिग्ध परिस्थति में गत दिनों अचानक गायब हो गई थी। उसके पति ने गुमशुदी की तहरीर थाने पर दी गई थी। उसका आरोप है कि पुलिस ने कुछ दिनों बाद मेरी पत्नी को बरामद तो कर लिया। लेकिन मेरा मुकदमा दर्ज नही किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है
कि 15 नवंबर 22 को मेरी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई थी। दस दिनों तक तलाश करने के बाद जब वह नही मिली तो 25नवंबर22 को थाना नरसेना पर उसकी गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया था। 28नवंबर22 को कस्बा ऊंचागांव निवासी के घर पर बेसुध हालत मिली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अपने साथ थाने ले आई। महिला ने बताया कि जब में दबाई लेने के लिए डॉक्टर के यहां जा रही थी। उसी समय गांव निवासी एक युवक और दूसरा युवक निवासी मोटरसाईकल पर ले गए। रास्ते में मुझे कोल्डड्रिंक पिलाई जिससे वह नशे में हो गई। जब उसको होस आया तो वह एक घर में थी। जिसके साथ दोनो युवको ने उसे बंधक बनाकर बारी-बारी से कई दिनों तक बलात्कार किया था। पुलिस ने उन दोनो के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। जिससे महिला का पति भयभीत है।