Bulandshahar news:खाते से आधार लिंक कराने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी।
खाते से आधार लिंक कराने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ कॉल कर खाते से आधार लिंक कराने के नाम पर हजारों रूपये की ठगी कर ली। पीडि़ता ने थाने पर तहरीर दी है। गांव नरेन्द्रपुर निवासी कविता देवी पत्नी कमल सिंह के मोबाइल पर ८२१८५०५७६१ नम्बर से कॉल आई। जिसने अपने आप को सैकेटरी बता कर खाते से आधार लिंक कराने को कहा और नही कराया तो आपकी किस्त रूक जायेगी।
जल्दी किस्त भैजने के एवज में 1590 रूपये डलवा लिए। फिर उस व्यक्ति ने मोबाइल बंद कर लिया। महिला को उसके बाद अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीडि़त कविता ने थाने पर तहरीर देकर 1930 पर कॉल शिकायत दर्ज कराई है। ऊंचागांव क्षेत्र में ठगी के मामले लगातार हो रहे हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।