CM धामी ने देहरादून में देश के पहले सीडीएस General Bipin Rawat की प्रतिमा तथा स्मारक स्थल का लोकार्पण किया
General Bipin Rawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में देश के पहले सीडीएस General Bipin Rawat की प्रतिमा तथा स्मारक स्थल का लोकार्पण किया
General Bipin Rawat की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के लिए प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने General Bipin Rawat को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी आकस्मिक मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है तथा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के सैनिकों का विशिष्ट योगदान रहा है।
ये भी देखें- ?https://samarindia.com/uttar-pradesh/two-married-women-fell-prey-to-dowry-greedy-in-sahaswan-one/cid10563281.htm
General Bipin Rawat की मातृभूमि के लिए चार दशकों की निःस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और रणनीतिक कौशल से परिपूर्ण थी।
जीवन के अंतिम दिन तक वे केवल और केवल देश के लिए ही जिये। उनका सेनाध्यक्ष तथा प्रथम सीडीएस बनना ये स्पष्ट दर्शाता है कि वे कितने योग्य जनरल थे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सैनिकों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने हेतु हम कृतसंकल्पित हैं।

देहरादून के गुनियाल गांव में शहीदों की शहादत स्मृतियों को यादगार बनाने के लिए भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. श्री बंशीधर तिवारी, सुश्री कृतिका रावत एवं तारिणी रावत व सेना के अधिकारी एवं जवानों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।