Trending News

वित्त मंत्री बजट के लिए मंत्रालय पहुंचींं, लाल रंग के टैब के साथ संबलपुरी सिल्क लाल साड़ी में नजर आईं

Finance Minister arrives at Mantralaya for budget, seen in Sambalpuri silk red saree with red tab

जैसा की मालूम है की आज बजट पेश होगा तो वहीँ दूसरी और आपको बतादें कि सभी जानते है कि बजट बोरिंग होता है, पर इसके मोमेंट्स अब तो सोशल पर भी ट्रेंड करने लग जाते हैं। बुधवार सुबह जब हमारी वित्त मंत्री बजट के लिए मंत्रालय पहुंचींं, तो वे लाल रंग के टैब के साथ संबलपुरी सिल्क की लाल साड़ी में नजर आईं। उनकी इस साड़ी की भी चर्चा हो रही।

वहीँ दूसरी और इसे टेम्पल साड़ी भी कहा जाता है। ये रंग जीत का सिंबल है। ऐसा नहीं है कि ऐसी कहानियां अभी बनने लगी हैं। पहले भी होती थीं। मसलन, इंदिरा का सिगरेट टैक्स बेइंतहा बढ़ाने से पहले सदन को सॉरी बोलना। मनमोहन सिंह जैसी कठोर शख्सियत का शेर-ओ-शायरी पर उतर आना। और निर्मला का बजट पढ़ते-पढ़ते बीमार हो जाना।

आपको बताते चले कि 1947 से अब तक संसद ने 73 आम बजट और 14 अंतरिम बजट देखा है। इंदिरा के बाद निर्मला दूसरी महिला हैं जिनके जिम्मे वित्त मंत्रालय है और वो चार साल से देश का बजट बना रही हैं। 2020 में 2 घंटे 41 मिनट तक बोलकर उन्होंने सबसे लंबी बजट स्पीच का रिकॉर्ड बनाया था। बीमार भी तभी पड़ी थीं।

वहीँ दूसरी ओर टैबलेट से पढ़ी स्पीच, फिर पेपर भी उठाया: तीन साल हुए जब से निर्मला पेपरलेस बजट ला रही हैं। वाकया 2022 का है, निर्मला टैबलेट देखकर बजट पढ़ रही थीं। करीब 1 घंटे 20 मिनट के बाद GST के आंकड़े बताने के लिए पेपर उठाना पड़ा। उन्हीं का संकल्प टूट गया। कोरोना के लिए नियम तो बने, पर दूरी नहीं: 2022 में कोरोना के नियम तो बने, लेकिन सदन में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper