cinema

आरजू चौधरी ने किया मिस धौलपुर 2023 का खिताब हासिल 

आरजू चौधरी ने किया मिस धौलपुर 2023 का खिताब हासिल 

आरजू चौधरी ने किया मिस धौलपुर 2023 का खिताब हासिल

गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –

18 साल उम्र की आरजू चौधरी ने किया धौलपुर का नाम रोशन राजगीता फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा धौलपुर में कराए गए मिस्टर एंड मिस धौलपुर 2023 मॉडलिंग शो में मिस धौलपुर 2023 का खिताब आरजू चौधरी ने अपने नाम कर लिया है। इस शो के आयोजक राजगीता फिल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर शिवा चौहान (टीवी/ फिल्म एक्टर & प्रोड्यूसर) अंजना चौहान (एक्ट्रेस & प्रोड्यूसर) तथा रणधीर सिंह (गोल्डन मैन) विवेक कुमार (स्काउट रोवर) के द्वारा 10 जनवरी को धौलपुर के सिंगारा पैलेस में मिस धौलपुर 2023 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद आरजू चौधरी के सिर मिस धौलपुर 2023 का ताज सजा।

 

पहली बार मिस धौलपुर की दौड़ में 65 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए आरजू चौधरी ने मिस धौलपुर का ताज जीत लिया। आरजू चौधरी 18 साल की हैं। आरजू चौधरी धौलपुर की रहने वाली हैं। आरजू चौधरी पढ़ाई में ग्रेजुएशन कर रही हैं। मिस धौलपुर का ताज पहनने वाली आरजू चौधरी पढ़ाई में तो अच्छी है हीं, इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित डांसर हैं। उन्होंने मजह 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस धौलपुर 2023 के खिताब से पहले वह कई प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं।

IMG 20230112 WA0047

इस प्रोग्राम में मॉडल्स को फाइनल करने वाले जजमेंट ग्वालियर से तारा साह (मिस इंडिया मॉडल) तथा मुंबई से डायरेक्टर एंड प्रोड्यूसर NL पटेल और सुरेंद्र सिंह कुशवाह टीवी एक्टर तथा मुख्य अतिथि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, रितेश शर्मा (पूर्व चेयरमैन धौलपुर), और गोरेलाल कुशवाहा (समाज सेवी धौलपुर), और ग्वालियर से आए हुए हमारे टीवी कलाकार विशाल बाथम, सौरभ भदकारिया, रिंकू पुरिया, बीके भारद्वाज, अजय सोनी, विकास नरवरिया, संदीप इंदौलिया, आदि मौजूद रहे।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu (Editor in chief)Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button