उत्तर प्रदेश

किसानों ने तौल बाबू को पीटा, तौल बंद।

किसानों ने तौल बाबू को पीटा, तौल बंद।

 

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।

बुलंदशहर।
ऊंचागांव । क्षेत्र के गांव नरसैना में रजपुरा मील का गन्ना क्रय केन्द्र है।जिस पर शनिवार को तौल बाबू को किसानों ने पीटा। गन्ना सुपरवाईजर के साथ गाली गलौच की। ग्रामीणों की माने तो तौल केन्द्र पर गत दो दिनों से तौल बंद होने के कारण किसानों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

 

रजपुरा गन्ना क्रय केन्द्र नरसैना पर गत दो दिनों से तौल बंद होने से गुस्साऐ किसानों ने शनिवार को करीब ग्यारह बजे तौल बाबू क्रय केन्द्र पर तौल करने के लिए पहुंचा तो उसके साथ किसानों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।

 

सूचना पाकर केन्द्र पर गन्ना सुपरवाईजर ने किसानों की समस्या सुनने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए जिसके चलते सुपरवाईजर मौके से भाग गया। केन्द्र पर तौल चालू नही होने से किसानों में रोष बना हुआ है।

इस संबध में रजपुरा मील अस्सिटेंट मेनेजर गंगाप्रसाद भाटी से बात की तो उन्होने बताया कि गत दो दिनों से तौल बंद थी जिस कारण किसानों ने तौल बाबू के साथ मारपीट की है उन किसानों का सटटा निरस्त किया जायेगा।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper