Trending News

डेंगू बुखार से किसान की मौत परिवार में मचा कोहराम।।

 

समर इंडिया- शिव नरेश माहुर
आहार संवाददाता
बुलन्दशहर- आहार थाना क्षेत्र के गांव शफिनगर निवासी धनवीर सिंह पुत्र डूंगर सिंह 55 वर्ष को पिछले पांच दिन बुखार था। जिनका इलाज एक निजी डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। आज सुबह पांच बजे उनकी तबियत जयादा खराब होने पर उसी डॉक्टर के पास ले गए। तो डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि करते हुए। मेरठ ले जाने की सलाह दी।

 

लेकिन परिजनों ने जब तक वाहन वगेरह की तैयारी की तो धनवीर सिंह ने क्लिनिक में दम तोड़ दिया।यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। क्योंकि परिवार में उनके अलावा कोई कमाने वाला बालिग वयक्ति नहीं है। दो बेटियों के अलावा उनका एक बारह साल का बेटा है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper